ए एस इंटर कालेज में जैनरेटर का शुभारंभ करते अभिभावक व छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में 25 किलोवाट के जनरेटर का शुभारंभ छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों द्वारा किया गया। अभिभावकों पर विद्यालय की प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी और प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा की। छात्राओं द्वारा पूजा-अर्चना की गई और छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा फीता काटकर जनरेटर का शुभारंभ किया। विद्यालय में पीटीएम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, निष्ठा, निपेंद्र कुमार भटनागर, चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, कृष्ण चंद, विशेष रस्तोगी, विपिन आदि का सहयोग रहा।