फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह बोले फिर से सत्ता में आएगी भाजपा, आतंकवाद को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 27 Oct 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि जब तक आतंकियों को समर्थन बंद नहीं होगा पाकिस्तान से कोई वार्ता नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने यह तय कर लिया है। इसलिए पाकिस्तान को आतंकियों को समर्थन बंद करना होगा। जनरल वीके सिंह मेरठ से सटे गांव मऊ खास में लटूरसिंह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुचे थे। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह अभी क्रीज पर हैं बैटिंग का इंतजार है। भारत पड़ोसी देशों से संबंध बेहतर करना चाहता है लेकिन पाकिस्तान को आतंकियों को समर्थन बंद करना पड़ेगा। किसी भी तरह के आतंकवाद को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है। विश्व के अधिकतर देश आतंकवाद को समाप्त करना चाहते हैं भारत इस दिशा में मिलकर कार्यवाही करेगा। उन्होंने चीन के साथ संबंधों को लेकर कहा कि यह बड़ी बात है कि 1966 के बाद कोई युद्ध नहीं हुआ है चीन और भारत के बीच व्यापारिक और अन्य संबंध प्रगाढ़ हुए हैं।
विज्ञापन


2019 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा भाजपा फिर सत्ता में आएगी सरकार ने साढे 4 साल में विकास के कई कार्य किए हैं जनता विकास के नाम पर वोट देगी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा जनता जिसे वोट देगी वह सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें