फोटो
संवाद
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरीना क्रिकेट मैदा पर बृहस्पतिवार को जीसीए क्रिकेट अकादमी और आईटीआई क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। आईटीआई क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जीसीए की सधी हुई गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 32.1 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। आईटीआई की ओर से यश ठाकुर ने 31 गेंदों पर 28 रन बनाए। जीसीए की ओर से अल्ताफ, वंश नागर, मयंक और अल्साफ ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीसीए क्रिकेट अकादमी ने 28.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। आईटीआई की ओर से हर्ष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। वाशु ठाकुर ने 2 विकेट लिए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंत में गेम सिटी एरीना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी।