मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को एके क्रिकेट क्लब और मॉन्स्टर चैलेंजर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एके क्लब ने 25 रन से जीत प्राप्त की। एके क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसमें एहमद ने 41 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉन्स्टर चैलेंजर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। एके क्लब ने 25 से जीत प्राप्त की। एहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर हनी काजला,कोच दीपक सिद्धू, भुपे , शुभम, मोहित, कपिल आदि मौजूद रहे। संवाद