फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवान गौतम बुद्ध के ज्ञान, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया

विज्ञापन
सरधना। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंग नहर पटरी पर राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को सरधना स्थित गंग नहर पटरी पुल पर राहगीरों के लिए मीठे जल का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मीठा जल ग्रहण कर राहत महसूस की।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी व मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जाटव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों का भी सहयोग रहा। अरविंद जाटव ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने अपने जीवन के माध्यम से ज्ञान, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया, जो आज भी मानव समाज के लिए प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को एक-दूसरे की मदद करने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल महामंत्री गौतम चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें