मेरठ। त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता हुई। इसके माध्यम से आत्मनिर्भर भारत बनाने का संदेश दिया गया। प्रधानाध्यापक छाया जैन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में नीतू रानी, दिव्या महेश्वरी, पूजा शर्मा, राशी राठी, प्रिया बंसल, अर्चना गुप्ता, कामिनी, सिमरन, मंजू, अन्तरा साहनी, गार्गी, नैंसी, विशाखा त्यागी, नीति रावल, शीतल आदि अध्यापिकाओं का सहयोग रहा। संवाद