मेरठ। छावनी परिषद मेरठ की बोर्ड बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित होगी। इसमें किला रोड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट से संबंधित डीपीआर पर विचार विमर्श होने की संभावना है। इसके साथ ही साफ-सफाई का मामला भी बोर्ड बैठक में उठेगा। सांसद अरुण गोविल, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के भी शामिल होने के आसार हैं। जबकि कैंट विधायक अमित अग्रवाल और मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा प्रत्येक बोर्ड बैठक में पहले से ही मुद्दे उठाते रहे हैं। संवाद