दौराला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला सेवा प्राधिकरण व मुख्य चिकित्साधिकारी के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन इतिहास, मूल्यों और शिक्षा पर जानकारी दी। डॉ. रविंद्र कुमार ने क्षेत्र से आए युवाओं और सीएचसी स्टाफ को नशा, ड्रग्स, अवसाद आदि के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. गौरव पंवार ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने, समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई। संचालन यशवीर राणा ने किया। इस दौरान तबस्सुम आदि मौजूद रहे। संवाद