नव जीवन किसान पी जी कालेज में एन एस एस शिविर में मैदान की साफ सफाई करते हुए छात्र। (स्त्रोत काल
मवाना। नवजीवन किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण मुख्य मार्ग एवं आसपास की सफाई अभियान चलाकर सफाई की। रैली के माध्यम से संचारी रोगों को फैलने और उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डा. मुनेंद्र सिंह एवं आचार्यों द्वारा स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में डॉ. श्यामवीर सिंह ने बताया कि एक अच्छा समाज सेवक वही व्यक्ति हो सकता है जो मेहनती एवं अनुशासित हो।