- गंगाधाम-बी कॉलोनी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को गंगानगर स्थित गंगाधाम-बी कॉलोनी पहुंचे और यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इसमें उन्होंने सभी को गली-गली हनुमान चालीसा का पाठ कराने का संकल्प दिलाया।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया दोपहर किला रोड स्थित कृष्ण एन्क्लेव पहुंचे। यहां विश्राम के बाद उन्होंने वे गंगा धाम-बी कॉलोनी में हुए सम्मेलन में पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. तोगड़िया ने अनेक बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इसमें शहरों के साथ ही गांवों में गली-गली में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराने का संकल्प दिलाया गया।
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि पाठ के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। इसमें निशुल्क बीपी, मधुमेह की जांच की जाएगी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में विभाग महामंत्री गौरव गर्ग, प्रांत अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष रोहित सिंह, नगर अध्यक्ष धीरज नमन गर्ग, अजित सिंह, बालेश त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।