फनगेज में होगी क्रिकेटरों की खोज
नीलकंठ में फनगेज के पदाधिकारी करण ने बताया कि इस बेहतरीन प्रोग्राम का आगाज गौतम गंभीर के निर्देशन में हो रहा है। यह कार्यक्रम भारत में क्रिकेटरों की खोज करेगा। देशभर के 25 शहरों में 1350 ट्रायल होंगे। इसमें 250 बच्चों को शामिल किया जाएगा। खिलाड़ियों को 895 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ओपन ट्रायल के लिए 13 हाई डेफिनेशनल प्रोफेशनल वीडियो शेयर की जाएगी। जिससे कोच चयन कर सकेगा। चार ओवर का एडवांस ट्रायल और फिटनेस टेस्ट के लिए खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा। दस दिन के आवासीय कैंप के लिए खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इस प्रक्रिया में 40 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इसके बाद आस्ट्रेलिया में तीन सप्ताह के लिए इन खिलाड़ियों को कोचिंग दी जाएगी। 105 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को पांच साल की क्रिकेट स्पांसरशिप फनगेज द्वारा दी जाएगी।
शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित
नीलकंठ इंस्टीट्यूट में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीजी प्रशांत कुमार भी शामिल हुए। यहां शहीद मेजर मोहित शर्मा के पिता आरबी शर्मा एवं माता आरती शर्मा, शहीद कैप्टन अमित वर्मा की मां कुसुम वर्मा, शहीद कैप्टन देवेंद्र सिंह के पिता पीएस जस, शहीद सूबेदार योगेंद्र यादव के भाई महीपाल यादव एवं शहीद मनोज तलवार के पिता नवनीत तलवार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीलकंठ ग्रुप के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह, सचिव अमर अहलावत, इंस्टीट्यूट के निदेशक अमित सिंघल, पुनीत राजपूत, जितेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
शार्दूल के दादा को किया सम्मानित
नीलकंठ फनगेज कार्यक्रम में सिवाया गांव के शूटर शार्दूल विहान के दादा ओमपाल सिंह को एडीजी प्रशांत कुमार ने सम्मानित किया। इसके बाद टैलेंट हंट कार्यक्रम के मंच पर क्रिकेटर गौतम गंभीर और सचिव अमर अहलावत ने भी ओमपाल सिंह को मंच पर सम्मानित कर बधाई दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/