मेरठ। जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को गढ़ रोड स्थित जिला पैरा संघ के कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि पैरा संघ के वर्तमान सचिव सतीश शर्मा स्वास्थ्य कारणों के चलते उचित समय संघ को नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण उन्हें संघ से कार्यमुक्त किया गया है। संघ की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक कोच गौरव त्यागी को जिला पैरा संघ का सचिव नियुक्त किया गया है। गौरव त्यागी ने जिम्मेदारी दिए जाने पर संघ के सभी सदस्यों का धन्यवाद जताया। जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि संघ की ओर से जल्द ही एक बड़ी जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जल्द ही इसकी तिथि भी जारी की जाएगी। संवाद