जल स्तर बढ़ने के गंगा में दूर दूर तक पहुंचा पानी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी के जल स्तर में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि रविवार शाम 5:00 बजे गंगा का जलस्तर 74 हजार क्यूसेक पर चल रहा। वहीं हरिद्वार के भीमगौडा बैराज से 81 हजार क्यूसेक चल रहा है। धीरे-धीरे गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से गंगा विकराल रूप धारण कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गंगा अभी पूरी तरह सामान्य है। इस जल स्तर से खादर क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं होगा। पानी तटबंध के नीचे बह रहा है, जो गंगा नदी की धारा में होते हुए आगे की ओर चल रहा है। वहीं बारिश के मौसम को देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। तहसील प्रशासन द्वारा गंगा के बढ़ते जलस्तर की निगरानी की जा रही है। खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में बारिश का पानी भरा होने से फसली पूरी तरह जलमग्न है।
जल स्तर बढ़ने के गंगा में दूर दूर तक पहुंचा पानी स्रोत संवाद