फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में पांचों के पांडवों के नाम पर बनेंगे द्वार : दिनेश खटीक

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी को उसकी प्राचीन पहचान दिलाने के लिए राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने 15 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने कस्बे के निराश्रित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री दिनेश खटीक हस्तिनापुर में मध्य गंग नहर किनारे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ पर्यटन विभाग और यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि अब पांडवों की प्राचीन वैभवशाली राजधानी को उसकी खोई पहचान दिलाई जाएगी। देश की आजादी के बाद से हस्तिनापुर में जो कार्य पूर्व की सरकारों ने नहीं किए, आज वह भाजपा सरकार में संभव हो रहे हैं। हस्तिनापुर को विकसित कर भव्य नगरी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उन्होंने हस्तिनापुर को विकसित करने का प्रोजेक्ट रखा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब यहां पांचों पांडवों के नाम पर बड़े द्वार बनाए जाएंगे। साथ ही गणेशपुर मार्ग से हस्तिनापुर तक रोड पर डिवाइडर और जगह-जगह पर्यटकों के बैठने के लिए विशेष बेंच की सुविधा दी जाएगी। कस्बे के मध्य गंग नहर किनारे नारियल तोड़कर करीब 15 करोड रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जंबूद्वीप से मध्य गंग नहर तक करीब दो किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर टाइल्स कार्य, हस्तिनापुर से पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा तक मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। जल्द काम शुरू होगा।
यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश त्रिपाठी ने हस्तिनापुर में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा बताई। पर्यटन विभाग के एपीएम उमेश कश्यप ने कहा कि हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में हस्तिनापुर के दिन बदल रहे हैं। जबकि पूर्व की सरकार में हस्तिनापुर में द्रौपदी का श्राप बताया जाता था, जो अब योगी सरकार में झूठा साबित हो रहा है। भाजपा सरकार द्वारा हस्तिनापुर में कई बड़े प्रोजेक्ट लागू किए गए हैं।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ऋषिपाल मलिक, ग्राम प्रधान मीवा रकमपाल, गुढ़ा ग्राम प्रधान मूलचंद, बालमुकुंद बत्रा, राजीव चौधरी, नीरज, लक्की देशवाल, हरेंद्र चौहान, अमरीश चौहान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें