फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्गेनिक फैक्ट्री से गैस का रिसाव, हड़कंप

Sat, 17 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्गेनिक फैक्ट्री में केमिकल का रिसाव होने पर शुक्रवार को अफरातफरी मच गई। करीब 20 लोग इसकी चपेट में आ गए, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया। अन्य फैक्ट्रियों के मालिकों और कर्मचारियों ने आर्गेनिक फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर खूब हंगामा किया। प्रशासन ने फिलहाल फैक्ट्री का कामकाज रोक दिया है।
विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र स्थित परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक आर्गेनिक फैक्ट्री है। फैक्ट्री में एक्सपायर्ड दवाइयों के स्क्रेप से केमिकल तैयार किया जाता है। आरोप है कि आएदिन फैक्ट्री से केमिकल रिसाव के कारण अन्य फैक्ट्रियों के कर्मचारी चपेट में आते हैं। राइस मिल फैक्ट्री में काम करने वाले बरेली निवासी कर्मचारी लीलाधर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अचानक फैक्ट्री में रिसाव हुआ, तो सांस लेना मुश्किल हो गया।

सुबह सात बजे फिर रिसाव हुआ। इसकी चपेट में आकर उसकी पत्नी और एक कर्मचारी इरशाद बेहोश हो गया। दोनों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं उनके बेटे मोहित (16), करन (12) और अर्जुन (9) को उल्टियां होने लगीं। अन्य कर्मचारियों और परिवारों का भी यही हाल हुआ। उसने इसकी सूचना अपने मिल मालिक और परतापुर पुलिस को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में फैक्ट्रियों के मालिकों, प्रबंधकों और कर्मचारियों ने आर्गेनिक फैक्ट्री के सामने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे हुई घटना की सूचना पर परतापुर एसओ राकेश यादव दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंचे। तब फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। सरस्वती इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह इस फैक्ट्री की दूसरी यूनिट है। इससे पहले वाली यूनिट में सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद उसे प्रशासन ने बंद करा दिया था।

इस संबंध में फैक्ट्री मालिक और जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। राजीव अग्रवाल, राजकुमार, डीएल नागर समेत अन्य फैक्ट्री मालिकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में सूचना पर एडीएम सिटी एसके दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद जांच होने तक फैक्ट्री में काम बंद करने का आदेश दिया। वहीं पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें