फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओटीपी लेकर भी नहीं दे रहे गैस सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। क्षेत्र की गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है। आरोप है कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं से ओटीपी लेने के बावजूद सिलिंडर उपलब्ध नहीं करा रहे, जबकि सिस्टम में डिलीवरी दिखा दी जा रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने एसडीएम, जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। सरकार पर्याप्त गैस होने का दावे कर रही है और गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं।
गांव लतीफपुर निवासी निर्मल कौर पत्नी दीपक सिंह ने बताया कि रामराज नया गांव के मोड़ पर स्थित मोहम्मदपुर मुंगेर स्थित नंबरदार एचपी गैस एजेंसी पर उनका कनेक्शन है। उन्होंने 19 अप्रैल को सिलिंडर बुक कराया था। एजेंसी कर्मियों ने उनसे ओटीपी भी ले लिया और उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने का संदेश आ गया लेकिन वास्तविकता में उन्हें सिलिंडर मिला ही नहीं। आरोप है कि एजेंसी पर बार-बार जाने के बावजूद गैस न होने का हवाला देकर टाल दिया जा रहा है। इसी एजेंसी से जुड़ी उपभोक्ता इसी गांव निवासी प्रीति कौर पत्नी हरदेव सिंह ने बताया कि बुकिंग के बाद भी एजेंसी के कर्मचारी लगातार चक्कर कटवा रहे हैं और सिलिंडर नहीं दे रहे हैं, जबकि ओटीपी पहले ही लिया जा चुका है। वहीं, आंचल पत्नी अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने 3 अप्रैल को सिलिंडर बुक कराया था लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर निवासी रणबीर ने बताया कि उन्होंने 8 अप्रैल को सिलिंडर बुक कराया था। 19 अप्रैल को बहन की शादी थी लेकिन एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिला। एजेंसी कर्मचारियों को शादी होने की बात भी बताई परंतु सिलिंडर नहीं मिला। उनके परिवार के दो कनेक्शन हैं। इसके बावजूद उन्हें बाहर से इंतजाम करना पड़ा। उक्त उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत एसडीएम, जिला पूर्ति निरीक्षक एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर मामले की जांच की मांग की है। अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों पर अनियमितताएं लगातार बढ़ रही हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।


इस एजेंसी की लगातार मिल रही शिकायत

नया गांव मोड़ पर स्थित एचपी गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं की शिकायत लगातार मिल रही है। मामले की जांच की जाएगी। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें