फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 109 पात्रों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित

विज्ञापन
दौराला- उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित करने के दौरान पात्रों को संबो​धित करते पूर्व विधायक। स्रोत 
विज्ञापन
दौराला। लावड़ रोड पर सरल भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर बुधवार को पूर्व विधायक संगीत सोम ने पात्रों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन निशुल्क वितरित किए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि सपा सरकार में पात्रों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पाते थे, जिस कारण महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थी। चूल्हे से निकलने वाला धुआं महिलाओं की सेहत खराब करता था। पास बैठे परिजनों को भी परेशानी होती थी। भाजपा सरकार ने सर्वप्रथम उज्ज्वला योजना देशभर में लागू कर पात्रों को गैस कनेक्शन निशुल्क दिए। इसके अलावा भी आयुष्मान, पीएम आवास योजना समेत कई योजनाओं का लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सिर्फ जातिवाद की राजनीति करती है, लेकिन वह जातिवाद नहीं बल्कि लोगों को एकजुट करने की राजनीति करते हैं। इस दौरान गैस एजेंसी संचालक पीयूष गुप्ता, विशाल, संजय, पंकज, टीटू चौधरी, सचिन जैन, मोहन सैनी, संजय नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें