फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई के बाद खैरनगर से नहीं उठा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खैरनगर में होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें सफाई तथा सड़क निर्माण मुद्दे को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई। नगर निगम के प्रति विरोध प्रकट किया गया। व्यापारियों ने दोबारा आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि 400 दुकानों के आगे बनी हुई रैम्प को नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया। इसका सभी दवा व्यापारियों तथा व्यापार संगठन ने सहयोग किया, लेकिन एक सप्ताह बाद भी खैरनगर की सड़क से पूरा कूड़ा नहीं उठा तथा नाले कैसे बनेंगे तथा किस प्रकार से ढके जाएंगे, नगर निगम ने कोई भी बात स्पष्ट नहीं की है। अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि आज खैरनगर में गंदगी इस कदर है कि मेन रोड के दुकानदार अपनी दुकान नहीं चला पा रहे हैं। उनके पास कोई भी खरीदार नहीं आ रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर से बाजार बंद करके विरोध करेंगे। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन प्रभारी अरुण त्यागी ने कहा, नगर निगम ने फायदा कम नुकसान ज्यादा कर दिया है। बैठक में मीडिया प्रभारी राहुल जैन ,उपाध्यक्ष गगन गुप्ता सुशील गर्ग, सचिन गुप्ता ,प्रवीण दुआ आदि मौजूद रहे।


रात में ही की जाएगी सफाई
दवा संगठन महामंत्री और संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी रजनीश कौशल ने कहा कि नगर निगम को व्यापारियों की समस्याओं के विषय में अवगत करा दिया गया है। निगम अधिकारियों ने वादा किया है कि रात्रि में ही सारा कूड़ा हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही दवा व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कूड़ा नहीं हटाया गया तो दोबारा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें