फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगानगर में जलाया जा रहा कूड़ा, दूषित हो रही हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड पर गंगानगर क्षेत्र की हवा दूषित हो रही है। यशोदकुंज कॉलोनी के सामने कूड़ा जलाया जा रहा है। हवा इससे और भी दूषित हो रही है। शनिवार को गंगानगर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 340 दर्ज किया गया है जो खतरनाक श्रेणी में है। शनिवार सुबह धुंध छाया रहा। दोपहर के समय मवाना रोड पर पॉश यशोदकुंज कॉलोनी के ठीक सामने खाली पड़ी भूमि में लगे कूदे के ढेर में आग लगा दी गई। जिससे काला जहरीला धुआं आसपास फैल गया। सर्विस रोड से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया। जानकारी पर सामने आया कि हाइवे की सफाई में लगे सुपरवाइजर ने कर्मियों से कूड़े में आग लगवाई है। आग दो स्थानों पर लगवाई गई। पॉलीथिन जलने से धुएं दम घुटने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें