मेरठ। आईएमए लेडीज विंग ने मंगलवार को आईएमए ग्राउंड में गरबा और डांडिया नाइट मनाई। सभी महिलाएं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में आईं। आईएमए लेडीज विंग की अध्यक्ष अमिता सिंह और सचिव डॉ. संदीपा अग्रवाल ने सभी सदस्यों और अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। नवनिर्वाचित आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिरोही और डॉ. रेणु भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. मंजुला लखनपाल, डाॅ. रीता जैन, रेणु गोयल, डॉ. चारु गर्ग, डॉ. नीलिमा अग्रवाल, नीलिमा सिंह, अनुपमा जैन, शिल्पी गुप्ता, डॉ. कोमल अरोरा, डॉ. अल्का गर्ग, रोजी सिंह, रुचि गर्ग, रेणु पाराशर, सीमा शर्मा, पायल सिंह, निधि गर्ग और डॉ. दिव्या बंसल आदि उपस्थित रहीं। संवाद