फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ रामलीला मैदान में स्थापित हुई गणपति बप्पा की प्रतिमा

Wed, 27 Aug 2025 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। नगर में गणेश चतुर्थी पर गणपति को भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में स्थापित किया गया। संवाद
विज्ञापन
सरधना। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को ढोल-नगाड़ों, डीजे और बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा के उपरांत गणपति बप्पा की प्रतिमा को रामलीला मैदान स्थित पंडाल में स्थापित किया गया। यह आयोजन हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में आगामी दस दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष गणपति महोत्सव का दसवां संस्करण है। शोभायात्रा तहसील से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई रामलीला मैदान तक पहुँची। पंडित हेमसागर के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा के साथ प्रतिमा स्थापना की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि दस दिनों तक प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और भक्ति संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, लालित गुप्ता, सभासद शानू जैन, राजू जाटव, गौरव ठाकुर, अंकित बाली, बॉबी गौतम, मनजीत, आशीष विश्वकर्मा, राकेश निगानिया, प्रीतम सैनी, अनिल विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति, विकास कंसल, कंवरपाल ठाकुर, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें