फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भोला झाल पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ बप्पा को दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन

जानीखुर्द। गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को भोला झाल पर गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन गंगनहर तट गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने नम आंखों और पूरे विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाओं को गंगनहर के पवित्र जल में विसर्जित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्राएं भोला झाल पहुंचने लगी थीं। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई दी और गणपति के भजनों पर जमकर थिरके। श्रद्धालुओं ने पहले भगवान गणेश की अंतिम आरती उतारी मोदक व प्रसाद का वितरण किया और फिर अश्रुपूर्ण नेत्रों से बप्पा को विदाई दी। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गंगनहर के गहरे पानी में किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए गोताखोरों की टीम तैनात रही और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें