फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहली ही बारिश में धंसी गंज बाजार की सड़क, व्यापारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
सरधना। नगर के गंज बाजार में पाइप लाइन की मरम्मत के बाद धंसी सड़क। स्थानीय निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गंज बाजार में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद कराई गई सड़क की मरम्मत पहली ही बारिश में जवाब दे गई। कई स्थानों पर सड़क धंसने से विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इससे बाजार में आवागमन प्रभावित होने के साथ व्यापारियों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी ललित गुप्ता, अमन गुप्ता, साजिद मलिक, अनुज पंवार आदि के अनुसार कुछ समय पहले जल निगम ने पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई कराई थी। कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत की गई। आरोप है कि मरम्मत कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया। नतीजतन पहली ही बारिश में सड़क कई जगह से धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों तथा दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पंकज जैन, मंगू प्रधान आदि ने जल निगम से सड़क का जल्द गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें