फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैंगस्टर शिवम उर्फ गोलू को रिमांड पर लेकर तमंचा किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हत्या के प्रयास के मामले में फलावदा पुलिस ने गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर शिवम उर्फ गोलू को देहरादून कोर्ट से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। 30 घंटे के कस्टडी रिमांड की अवधि में ही उसे देहरादून कोर्ट में पेश कर फिर से जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 14 अगस्त को फलावदा थाने में गांव खाता निवासी अमित कुमार ने सकौती गांव निवासी गैंगस्टर शिवम उर्फ गोलू और प्रवीण कुमार के खिलाफ एक लाख रुपये की रंगदारी मांगना और न देने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला दर्ज कराया था। शिवम उर्फ गोलू 28 अगस्त को न्यायालय देहरादून (उत्तराखंड) न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। शनिवार को फलावदा पुलिस ने शिवम उर्फ गोलू को देहरादून कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। इसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें