यहां एक युवक महिला को घुमाने के बहाने नदी के किनारे ले गया और फिर वहां तीन युवकों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इस मामले में पंचायत हुई और महिला की इज्जत की कीमत ढाई लाख रुपए लगा दी।
घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। नहटौर में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला के परिचित युवक ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के साथ गैंगरेप होने पर कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया। जब महिला का पति थाने जाने लगा तो उसे कुछ लोगों ने रोक दिया।
मामले को लेकर एक पंचायत हुई। पंचायत में महिला की अस्मत की कीमत ढाई लाख रुपये लगाई गई। तीनों आरोपियों को रकम दो दिन के भीतर देने का फरमान सुनाया गया।
नगर में रहने वाली एक महिला को उसके पड़ोसी मोहल्ले का एक युवक रोजा इफ्तारी के बाद बाइक से घुमाने के लिए नूरपुर बाइ-पास मार्ग पर ले गया। बताया जाता है कि महिला का पति काम के लिए घर से बाहर निकला हुआ था। महिला घर पर अकेली थी। युवक महिला का परिचित बताया जा रहा है।
बाइक सवार युवक महिला के गांगन नदी के किनारे ले गया। इसी दौरान उसके दो दोस्त भी मौके पर आ गए। तीनों ने मिलकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद आरोपी युवक महिला को कॉलोनी के गेट पर छोड़कर फरार हो गया।
महिला के आपबीती बताने पर कॉलोनी वालों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। महिला के साथ गैंगरेप होने का पता चलने पर कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया।
महिला का पति पुलिस को जानकारी देने के लिए थाने आने लगा। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। मामला पंचायत में निपटाने की सहमति बनने पर पंचों ने एक पंचायत कर डाली। इसमें तीनों युवकों पर ढाई लाख रुपये पीड़ित महिला को देने का फरमान सुनाया गया।
महिला व उसके पति को चुप रहने की हिदायत भी दी गई है। उसके बाद बच्चों में आपसी झगड़ा होने की बात बताते हुए एक समझौता भी कराया गया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
पढ़ें : अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, पीड़ित महिला की इज्जत की लगाई कीमत