यहां दो दरिंदों ने घर में घुसकर विवाहिता से तमंचे की नोक पर जबरन सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात दो युवकों ने घर में घुसकर महिला से जबरन गैंगरेप किया। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने से ही दोनों आरोपी युवक भाग निकले। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला बृहस्पतिवार की रात घर पर अकेली थी। उसका पति दिव्यांग है, जो ट्रैक्टर का सामान लेने दिल्ली गया था। महिला ने बताया कि रात नौ बजे के लगभग दो युवक घर में घुस गए और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोपी युवक पुलिस के सामने से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास तक नहीं किया। पुलिस वारदात की जानकारी लेकर लौट गई। शुक्रवार को महिला कोतवाली पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उससे तहरीर बदलने को कहा और ऐसा नहीं करने पर उसे धमकाया। महिला तीन घंटे से कोतवाली में बैठी रही, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की।
पढ़ें : यूपी: बंधक बनाकर युवती से 22 दिनों तक गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंककर फरार
महिला ने यह भी बताया कि आरोपी युवक शामली जनपद के एक गांव के रहने वाले हैं। छह माह पहले दिव्यांग पति को सरकारी दफ्तर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर घर पर आने जाने लगे थे। पति की नौकरी लगवाने के लिए एक लाख रुपये मांग रहे थे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/