फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दलित युवती से जबरन गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

Thu, 31 May 2018 07:07 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में दलित युवती से जबरन गैंगरेप करने की कोशिश की गई। युवती ने विरोध किया तो दरिंदे ने मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां छपरौली क्षेत्र में दलित युवती से गैंगरेप का प्रयास किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं बचाव में दो बहनों के साथ भी मारपीट की। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही पूछताछ के बाद उसे थाने से ही छोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
    
छपरौली क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती ने एसपी को बताया कि उसके पिता और भाई की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वे तीन बहनें हैं। अपनी मां के साथ अपने मामा के घर में रहती है। मां मजदूरी कर उनका पालन पोषण कर रही है। गांव के युवक तीनों बहनों पर बुरी नजर रखते हैं। 27 मई को पड़ोसी महिला ने उसे किसी काम के बहाने से अपने घर पर बुलाया। वहां पर पहले से ही मौजूद दो युवकों ने जबरन गैंगरेप की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: बंधक बनाकर युवती से 22 दिनों तक गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंककर फरार

उन्होंने युवकों का विरोध किया तो तीनों बहनों के साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। इतना ही नहीं, जब युवती अपने घर पहुंची तो थोड़ी देर बाद पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। उनकी पिटाई की। उसके दो साल के छोटे भाई को कई बार उठाकर जमीन पर पटका। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अब भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद थाने से ही उसे छोड़ दिया। उन्होंने एसपी जयप्रकाश से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें