फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर ने मचाई तबाही: अप्रोच रोड पर पानी का प्रलय, सभी वादे हुए धराशायी, संकट में ग्रामीण

Tue, 02 Aug 2022 03:56 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हस्तिनापुर(मेरठ)

सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि अप्रोच रोड का लगातार गंगा में गिरने का सिलसिला जारी है। जिसे देखकर हम सब भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि अगर अप्रोच रोड का और हिस्सा टूटा तो गांव बधवा खेड़ी भी संकट में आ जाएगा।
विज्ञापन
अप्रोच रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमकुंड गंगा पुल की अप्रोच रोड पर तीसरे दिन गंगा के जलस्तर ने जमकर तबाही मचाई। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अप्रोच रोड को दुरुस्त करने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए थे। सोमवार शाम भी सभी वादे धराशायी हो गए। रविवार और सोमवार को दिन में कटान रोकने के लिए मजदूरों द्वारा लगाई गईं सैकड़ों बल्लियां पानी के एक ही झटके में उखड़कर बह गईं। वहां खड़े आसपास के सैकड़ों लोग देखते रह गए। 

विज्ञापन


गंगा के कटान को रोककर अप्रोच रोड को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए मजदूर पानी के भीषण कटान के सामने बेबस नजर आए। गंगा ने तीसरे दिन पुल की अप्रोच रोड पर जमकर कहर बरपाया और कई मीटर की अप्रोच रोड भरभराकर गंगा में समाती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें