फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी यूपी की तस्वीर, मेरठ से प्रयागराज का सफर सिर्फ 6 से 7 घंटे में

Fri, 16 Jan 2026 09:51 AM IST
डिंपल सिरोही राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ

सार

गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी के मेरठ से लेकर प्रयागराज तक सीधा संपर्क स्थापित करेगा।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी के मेरठ से लेकर प्रयागराज तक सीधा संपर्क स्थापित करेगा। 594 किलोमीटर लंबा यह सफर अब महज 6 से 7 घंटे में पूरा हो सकेगा।

 

मेरठ बिजौली से शुरू, खड़खड़ी में टोल प्लाजा तैयार

गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ के बिजौली क्षेत्र से हुई है। खड़खड़ी में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। हालांकि एक्सप्रेसवे से जुड़े कई स्थानों पर सर्विस रोड का कार्य अभी अधूरा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष भी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नौंवी कक्षा तक के स्कूल खुले, कोहरे के बीच कांपते हुए पहुंचे छात्र, दृश्यता बेहद कम, रेंगते दिखे वाहन

किसानों की जिंदगी और रहन-सहन में आया बदलाव
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर समेत कई जिलों के किसानों की दिनचर्या और रहन-सहन में बड़ा बदलाव आया है। भूमि के दाम बढ़े हैं और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।
 
औद्योगिक गलियारे से वैश्विक पहचान
एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही गंगा एक्सप्रेसवे विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाएगा और निवेशकों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

हाईटेक सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से वाहन दौड़ सकेंगे। सुरक्षा के लिए हाई पावर कैमरे, स्ट्रीट लाइट्स और अत्याधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए गए हैं। खास बात यह है कि आपात स्थिति में एक्सप्रेसवे पर हवाई जहाज भी उतारे जा सकेंगे।
 
जनता को शुभारंभ का इंतजार
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जनता को दिया गया एक बड़ा तोहफा है। अब सभी को इसके औपचारिक शुभारंभ का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें