एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुनील यादव हाल पता हापुड़ रोड, भूरे निवासी शाहजहांपुर थाना किठौर हाल पता औरंगशाहपुर डिग्गी, विनोद निवासी जैनपुर थाना रोहटा, शौकत निवासी श्यामनगर, शिवा निवासी मलियाना, जयप्रकाश निवासी काबलीगेट, मवाना हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, छह मोबाइल, सात डमी मोबाइल, 17 हजार रुपये बरामद किये हैं।
चोरी के बाद बेचे मोबाइल
गिरोह का सरगना शिवा है। शिवा ने बताया कि वह हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, गंगानगर और रेलवे रोड में बंद घरों में चोरी कर चुके हैं। उसके अलावा रात में रिक्शा सवार महिलाओं से पर्स व चेन लूट भी कर चुके हैं। एक माह पहले हापुड़ रोड पर दो महिलाओं से पर्स लूटा था। मोबाइल चोरी के बाद नए मोबाइल विनोद ने अपने दोस्त को बेच दिए। बीस हजार रुपये के मोबाइल चार-चार हजार रुपये में बेचे थे। सामान बेचने के बाद हापुड़ रोड पर रेस्टोरेंट में पार्टी करते थे। शिवा की एक प्रेमिका भी है, जिसे वह दो हजार रुपये प्रतिमाह देता था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/