फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगुवा कर गैंगरेप किया, परिजनों ने एक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Thu, 19 Apr 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape victim
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में अपने मकान की छत पर सो रही एक युवती को गांव ही दो युवक जबरन जंगल में उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात का पता चलने पर युवती के परिजनों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर थाना पुलिस को सौप दिया। युवती के पिता ने थाने पर दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल बागपत भेज दिया है। 

विज्ञापन


बिनौली थाने पर तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री मकान की छत पर सो रही थी। तड़के करीब चार बजे दोनों युवक उसकी पुत्री का चुन्नी से मुंह दबाकर जबरन जंगल में उठाकर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो गुस्साए परिजनों ने एक आरोपी सचिन उर्फ मुलायम को पकड़कर जमकर धुनाई कर थाना पुलिस को सौप दिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की देखरेख में युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें