फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BA की छात्रा के साथ दरिंदगी, बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी फरार, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश

Thu, 26 Oct 2023 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime News : बीए की छात्रा के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के सरधना में काॅलेज जा रही बीए की छात्रा को उसके पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक बाइक से लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले गए। यहां गोली मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी तो वे थाने पहुंचे। दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पीड़िता क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली है। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बीते शनिवार को छात्रा काॅलेज में अपना अंक पत्र लेने के लिए जा रही थी। कस्बे के बाहर वह बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच पड़ोस के दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रा को काॅलेज तक लिफ्ट देने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।

आरोप है कि मैनापूठी के पास आरोपियों ने बाइक जंगल की तरफ मोड़ दी। छात्र ने विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दी। जंगल में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वहीं छोड़कर फरार हो गए। छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

बुधवार को छात्रा के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर हरेंद्र और कपिल पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल कराकर छात्रा के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें