मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा ने गांव के ही दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर में मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
10वीं कक्षा की छात्रा बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने अपनी सहेली के घर जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने उसे अकेला देखकर अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट की और धमकी दी।
किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों विकास व गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।