उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो सगी बहनों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। करीब साढ़े चार साल पहले दो बहनों का अपहरण कर लिया गया था। उसमें एक युवती किसी तरह जान बचाकर भाग आईं। पीड़ित युवती ने परिवार को आपबीती सुनाई, जबकि उसकी बहन अभी आरोपियों के कब्जे में ही हैं।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो बहनों का अपहरण कर तीन लोगों ने साढ़े चार वर्ष तक उनके साथ गैंगरेप किया। एक पीड़िता आरोपियों की चंगुल से निकल कर घर लौट आई। पीड़िता के पिता ने नई मंडी कोतवाली पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, एसएसपी से पीड़ित ने मिलकर न्याय दिलाने और दूसरी बेटी को भी बरामद करने की गुहार लगाई है।
पढ़ें : अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, पीड़ित महिला की इज्जत की लगाई कीमत
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब साढ़े चार वर्ष पहले तीन लोगों ने उसकी दो बेटियों का अपहरण कर लिया था। विगत दिनों उसकी एक बेटी आरोपियों के चंगुल से निकल कर भाग कर घर आई, जिसने बताया कि आरोपी उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर उनका अपहरण कर ले गए थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/