फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैंग लीडर शिवम उर्फ गोलू को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/बहसूमा। गोलू और कालू गैंग में गैंगवार के चलते दो महीने पहले बहसूमा के रहावती के जंगल में दोनों पक्षों के बीच हुई 50 राउंड फायरिंग की घटना में बहसूमा पुलिस ने गैंग लीडर शिवम उर्फ गोलू को देहरादून कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लेकर तमंचा और कारतूl बरामद किया। 30 घंटे का रिमांड पूरा होने पर पुलिस उसे देहरादून कोर्ट में पेश कर वहां की जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र में 19 अगस्त को रहावती कौल रोड पर शिवमू उर्फ गोलू सकौती गैंग व रामनगर के कालू गैंग में आपस में चल रही गैंग के वर्चस्व को लेकर आमने सामने से एक दूसरे पर करीब 50 राउंड फायरिंग की थी। साथ ही दो बाइक भी पेट्रोल जलाकर फूंक दी थी। इस संबंध में उप निरीक्षक अभिषेक कुमार की ओर से बहसूमा थाने पर गोलू व कालू गैंग के शिवम उर्फ गोलू निवासी ग्राम सकौती थाना फलावदा समेत नौ नामजद बदमाशों रजनीश उर्फ छोटू, ऋषभ, विनीत निवासी जधेड़ी, अमन निवासी पाली व कालू रामनगर गैंग के विकल धामा, पोलार्ड उर्फ अभिषेक, मिथुन व दीपांशु और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
शिवम उर्फ गोलू मेरठ पुलिस को चकमा देकर गत महीने देहरादून कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। उसने कोर्ट में पेश होने से पहले का वीडियो भी बनवाकर सोशल मीडिया पर जारी किया था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि बहसूमा पुलिस ने देहरादून की कोर्ट से शिवम उर्फ गोलू को 30 घंटे के कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस उसे लेकर मेरठ आई। उनकी निशान देही पर पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। इस संबंध में उसके खिलाफ बहसूमा थाने पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर देहरादून जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें