फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ईंट व लोहे की रॉड से हमला

Wed, 06 Sep 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) में कुछ असामाजिक लोगों ने मंगलवार शाम बड़ौली रोड स्थित विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र के पास गणेश विसर्जन की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ईंट, पत्थर और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला बोल दिया। इससे तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। घायलों में मोहित चंचल और रोहित चंचल पुत्रगण अश्वनी और धनपाल पुत्र श्रीराज कूपर निवासी पट्टी चौधरान शामिल हैं।
विज्ञापन


पट्टी चौधरान वाल्मीकि बस्ती के युवक गणेश महोत्सव के बाद मंगलवार को शाम के समय  गणेश विसर्जन शोभा यात्रा निकाल रहे थे। जैसे ही शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बड़ौली रोड पर विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र के पास पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। इससे शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। शोभायात्रा पर हमला करने की सूचना मिलते ही श्रद्धालु एकत्र पहुंच गए और हमलावरों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन हमलावर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, हंगामा

चोट दिखाता घायल युवक
मंगलवार को बड़ा बाजार में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने कमेटी के पदाधिकारियों पर हमला कर दिया। पीछा करने पर एक युवक को पकड़ लिया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें