संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। प्रीत नगर काॅलोनी में वेद व्यास जी की कुटिया के आगे श्री फल (नारियल) में स्थापित श्री गणपति महाराज की मूर्ति का विधि विधान से विसर्जन किया गया।श्रद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ श्री गणपति महाराज को भजन कीर्तन करते हुए विदाई दी।
इस अवसर पर अमर रस्तोगी ने कहा कि पितृ पक्ष शुरू होने से पहले सभी देवतागण देव लोक को वापस चले जाते हैं और पितृ पक्ष के समय धरती पर पितरों के अतिरिक्त किसी देवता के लिए कोई भी पूजन स्वीकार नहीं होता। 15 दिन आपकी और आपके परिवार की रक्षा का भार आपके पितरों पर होता है इसलिए सभी देवताओं के साथ गणपति जी भी निज धाम को लौट जाते हैं, इसलिए सभी उनसे पुनः रिद्धि सिद्धि के साथ नवरात्रों में आगमन का निवेदन करते हुए विदा करते है। श्री गणपति जी का आशीर्वाद लेने स्वाति खन्ना, मनीष खन्ना, दैविक, दृष्टि, करण खन्ना, हर्षित खन्ना, शिखा, राजेश खन्ना, अंकिता, अविरल, वर्तिका, तनु ,दृष्टि, विपुल रस्तोगी,नेहा रस्तोगी, कृष, कुंज ,शौर्य, वैभव, मनीष गुप्ता, कृतिका, संतोष ऐबट, प्रेरित, निशिका,पूजा , गीतिका, हंसिका, माधव आदि का सहयोग रहा।