फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग में नेशनल के लिए 10 निशानेबाजों ने क्वालिफाई किया

विज्ञापन
महर्षि दयानन्द सरस्वती शूटिंग एकेडमी के खिलाडियो ने 44 वीं नॉर्थ जॉन शूटिंग चैंपियन शिप में  ने
विज्ञापन
मवाना। पिलौना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों नें 44वीं नॉर्थ जॉन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया और शूटिंग एकेडमी का नाम रोशन किया। शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने बताया कि देहरादून के महाराणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 17 अक्तूबर तक हुआ। इस प्रतियोगिता में शूटिंग रेंज के 10 बच्चों ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन कैटेगरी में आराध्या बैंसला ने 357/400, आरुषि पूनिया 353/400 और 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ मैन कैटेगरी में अभिषेक बुटार ने 372/400, अनमोल पाल 365/400, अक्षित तोमर 350/400, अवि छोकर 348/400, दिव्यांश शर्मा 347/400, दक्ष चपराणा 345/400, जयंत चौधरी ने 344/400 स्कोर के साथ नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने सभी बच्चों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें