फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति को हर दिन अलग वस्तुओं को लगाएं भोग, 21 लड्डू करें अर्पित, पूरी होगी हर मनोकामना

Mon, 02 Sep 2019 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
प्रथम देव भगवान श्री गणेश के स्वागत की श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।  सोमवार को गणेश चतुर्थी पर घरों और कई जगहों पर विशेष पूजन के साथ भगवान श्री गणेश भगवान की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। गणेश उत्सव दस दिन चलेगा और 12 सितंबर को पूजा-अर्चना एवं भंडारा करने बाद ढोल-नगाड़ों के साथ लोग नदियों में मूर्तियों का विसर्जन करेंगे। 

यह भी पढ़ें: इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा : 2-सितम्बर-2019
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह के समय लोग बाजार में भगवान श्री गणेश की मूर्तियां खरीदी। यूपी के सहारनपुर में जेल चुंगी पर मूर्ति बनाने वाले सोनू कुमार, ललित और नईम ने बताया कि बाजार में रंग-बिरंगी भगवान श्री गणेश की एक से छह फिट लंबी मूर्तियों को श्रद्धालु खरीदकर अपने घर ले गए। बड़ी मूर्तियां आर्डर पर तैयार कराई गईं। वहीं बाजार में 100 रुपये लेकर 800 रुपये तक की मूर्ति उपलब्ध है। नवाबगंज चौक के मूर्ति कारोबारी श्याम लाल ने बताया कि बाजार में छोटी-बड़ी सभी तरह की मूर्तियों की मांग है। लोग श्रद्धाभाव से भगवान श्रीणेश की मूर्तियों की खरीददारी कर उनको घर ले गए। 

यह भी पढ़ें: GaneshChturthi 2019: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, माटुंगा में विराजे गणपति हैं इस बार बेहद खास

 
विज्ञापन

3 of 6
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक दिन अलग-अलग वस्तुओं को लगाएं भोग 
पेपर मिल रोड की ब्रह्मपुरी कॉलोनी सिद्धपीठ श्री शिव बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य रोहित वशिष्ठ ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश जन्म के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में उत्सव मनाया जाता है। श्री गणेश चतुर्थी पर प्रभु की मूर्तियां श्रद्धालुओं द्वारा घरों में स्थापित की जाएंगी। तीन, पांच, सात और नौ दिन तक प्रतिदिन प्रभु की पूजा अर्चना होगी। मूर्ति को जल में विसर्जित कर यह उत्सव पूरा होगा। 

यह भी पढ़ें:  ईको फ्रेंडली गणेश का क्रेज, बंगलूरू के कारीगरों ने 9 हजार नारियलों से बनाई गणेश की प्रतिमा
 

4 of 6
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
आचार्य रोहित वशिष्ठ ने बताया कि श्री गणेश उत्सव की विशेषता है कि जितने हर्षोल्लास के साथ श्री गणेश जी की स्थापना होती है, उससे भी अधिक हर्षोल्लास के साथ श्री गणेश जी का विसर्जन किया जाता है। बिना गणपति विसर्जन के यह पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है। माना जाता है कि पूजा के दौरन भगवान गणेश को प्रत्येक दिन गणेश जी की प्रिय वस्तुओं उनकी पूजा करनी चाहिए और अलग अलग खाद्य वस्तुओं से भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वर्ष भर आनंद, सुख, संपत्ति, वैभव की प्राप्ति होती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
गणेश भगवान को अर्पित करें 21 लड्डू  
आचार्य वशिष्ठ के मुताबिक सर्वप्रथम गणेश जी को स्थापित करने के लिए एक सुंदर मंडप बनाकर चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं। उस पर श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। श्री गणेश जी के दोनों ओर जल भरा कलश रखकर उस पर नारियल स्थापित करें। गणेश जी की प्रिय पदार्थ लड्डुओं का भोग लगाएं। पुष्प, धूप, दीप नैवेद्य आदि से विधिवत भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें। लाल पुष्प एवं लाल सिंदूर गणेश जी को अत्यंत प्रिय है। पूजा के समय इन वस्तुओं का प्रयोग अवश्य करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देता कलाकार - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। गणेश जी के ग्यारह नामों का उच्चारण करते हुए श्री गणेशाय नम: मंत्र का जाप करें। इसके पश्चात उनकी आरती उतारें। विसर्जन तक प्रत्येक दिन दोनों समय गणेश जी की आरती करें एवं मोदक का भोग लगाएं। रात्री में गणेश जी के सामने संकीर्तन करें। ऐसा करने से गणेश जी की कृपा बनी रहेगी। वह बताते हैं कि गणेश भगवान को 21 लड्डू अर्पित करने चाहिए। इनमें पांच लड्डू गणपति बप्पा के पास रख देने चाहिए। शेष 16 लड्डुओं को प्रसाद रूप में बांट देना चाहिए। 
यह भी पढ़ें:  GaneshChturthi 2019: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, माटुंगा में विराजे गणपति हैं इस बार बेहद खास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें