फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

विज्ञापन
दौराला - बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते। स्रोत : संस्
विज्ञापन
दौराला। स्कूल-कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। बच्चों को दोनों महापुरुषों के बारे में जानकारी दी गई। बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नमक को लेकर दांडी मार्च निकाला था। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने बच्चों को महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। विद्या एकेडमी में प्रधानाचार्या रेखा चौधरी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रमोद, दीपक, मयंक आदि मौजूद रहे।

दौराला - बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते। स्रोत : संस्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें