फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

विज्ञापन
खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण करते हुए
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ ध्वजारोहण कर हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छाया चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। छात्रा शालू ने गीता पाठ, मंतशा ने कुरान की आयतें, पलक ने बाइबल का पाठ व आकांक्षा ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। कार्यक्रम समारोहिका डॉ. रचना बालियान ने संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने छात्राओं को महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें