फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पते के कारण भटके भावी शिक्षक

Thu, 16 Jun 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवनागरी इंटर कॉलेज में पीजीटी एंट्रेंस परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पीजीटी, टीजीटी 2011 की परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ सड़कों पर दौड़ते नजर आए। प्रवेश पत्रों में पता ठीक न लिखा होने से अधिक परेशानी हुई। वहीं प्रश्न पत्र में भी कई खामियां रहीं, इससे परीक्षार्थियों की समस्या और बढ़ा दी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार के पेपरों में भी परीक्षार्थियों को परेशानी होगी, क्योंकि प्रवेशपत्रों में पता ठीक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पहले दिन दोनों पालियों में परीक्षा तो शांति से हो गई, लेकिन परीक्षार्थियों को खूब धक्के खाने पड़े। प्रवेश पत्रों पर बीएवी इंटर कॉलेज का पता लालकुर्ती लिखा था, जबकि बीएवी सुभाष बाजार में है। ऐसे में परीक्षा शुरू होने से पहले सैकड़ों परीक्षार्थियों को भागकर सुभाष बाजार पहुंचना पड़ा।
सुबह और शाम की पाली में काफी परीक्षार्थी बीएवी इंटर कालेज की जगह एसएसडी लालकुर्ती भी पहुंच गए। परीक्षा केंद्र पहुंचने पर जैसे ही अभ्यर्थियों को जानकारी मिली कि बीएवी लालकुर्ती नहीं, सुभाष बाजार में है तो सभी सुभाष बाजार की तरफ भागे। इन सभी के साथ बाकी प्रवेश पत्रों पर कंप्लीट पता नहीं दिया गया था। जैसे किसी परीक्षार्थी का केंद्र राम सहाय इंटर कालेज गढ़ रोड या फिर केके इंटर कालेज रेलवे रोड चौराहा था तो प्रवेश पत्र में सिर्फ इतना लिखा था राम सहाय इंटर कालेज मेरठ या फिर केके इंटर कालेज मेरठ। इससे भी परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

 
पेपर में अधूरे सवाल
कई विषयों के सवाल गलत दिए गए थे। हिंदी, संस्कृत व अन्य भाषा के प्रश्न पत्र की सीरीज संख्या सी में 124 नंबर का सवाल ही गायब था। इसी तरह से अंग्रेजी में सात नंबर का सवाल कंप्लीट नहीं था।

प्रवेश पत्र पर फोटो किसी दूसरे के
काफी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो गलत थे, जिस कारण से उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री करने में दिक्कत हुई। परीक्षा केंद्रों पर फोटो पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश लेने की अनुमति दी गई। इसके बाद परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर का भी मिलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें