फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गबरू इलेवन ने गांधी बाग क्रिकेट एकडेमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे आईआईएमटी टी-20 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हुए मैच में गबरू इलेवन ने गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। उनकी ओर से इंजमाम ने 64 रन और वन्य छोकर ने 63 रन की पारी खेली। गबरू इलेवन की ओर से प्रशांत राणा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गबरू इलेवन की टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से गौरव यादव ने 40 रन और आक्रोश त्यागी ने 27 रन की पारी खेली। गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी की ओर से पृथ्वीराज ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गौरव यादव और बेस्ट बैट्समैन वन्य छोकर को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें