उन्होंने बताया कि वह फिलहाल मेरठ मीटिंग में हैं, लेकिन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भीड़ शांत होकर लौटी। उधर, इस मामले में पूर्व चेयरमैन असद गालिब ने कहा कि इस संबंध में गुरुवार को उलेमाओं की मीटिंग बुलाई गई है। एसएसपी एवं तमाम आलाधिकारियों से भी कार्रवाई को लेकर मुलाकात की जाएगी।
उधर, सरधना देहात के प्रधान पति सैयद मुमताज अली ने कहा कि किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है। इस तरह की पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बिगड़ सकता है। वहीं, पुलिस ने देर शाम पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के पुत्र शाहबेज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- उपेंद्र मलिक, प्रभारी कोतवाली
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/