फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने मारा छापा, 549 किलो तेल-मिल्क पाउडर सीज, 10 क्विंटल खोया कराया नष्ट

Tue, 03 Mar 2020 11:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एफएसडीए टीम ने छापा मारकर 549 किलो तेल और मिल्क पाउडर सीज किया गया, जबकि 10 क्विंटल खोया नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
खोये की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट का संदेह बढ़ गया है। मंगलवार को एफएसडीए टीम ने 13 स्थानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के 15 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 549 किलो तेल और मिल्क पाउडर सीज किया गया, जबकि 10 क्विंटल खोया नष्ट कराया गया।

विज्ञापन


एफएसडीए की टीम ने शहर से देहात तक अभियान चलाया। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि सुबह लाला का बाजार स्थित मावा मंडी पर पुलिस बल के साथ खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने छापा मारा। वहां पर टाटा एस गाड़ी पर मावा लदा हुआ था। वाहन के चालक ने पूछताछ में बताया कि इसमें लगभग 10 क्विंटल मावा रखा है। निरीक्षण में मावे की गुणवत्ता में संदेह होने पर उसमें से दो नमूना संग्रह कर जांच के लिए भेजा गया। मावे को काली नदी के किनारे गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। इसकी कीमत दो लाख 43 हजार 200 रुपये थी। लाला के बाजार से पांच नमूने मावे के और एक नमूना बर्फी व एक नमूना पनीर का लिया गया।

इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से 108 किलो तेल, 246 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर और 195 किलो तेल सीज किया गया। जिसकी कीमत करीब एक लाख 18 हजार 980 रुपये थी। इनके अलावा सरधना, छुर्र और मवाना से बर्फी, खोया और बेसन आदि के नमूने लिए गए। परतापुर में एक दुकान पर सोया पनीर का सैंपल लिया। 33 किलो पनीर को सीज किया गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, सुनील कुमार, सुभाषचंद्र मौर्य, अश्विनी कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार और रीना शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर जांचें मावे की मिलावट
शुद्ध मावा कठोर होता है। मावा में आयोडीन सॉल्यूशन डालें। अगर मावे में मिलावट होगी तो उसका रंग बैंगनी हो जाएगा। आयोडीन सॉल्यूशन केमिस्ट के यहां मिल जाता है।

मिलावटी मिठाई की पहचान
मिठाई को गर्म पानी में डालें, इसके बाद आयोडीन को मिठाई वाले कटोरे में डाल दें। अगर मिठाई घुलकर रंग बदलती है तो मिठाई मिलावटी है। अगर रंग पहले जैसा रहता है तो मिठाई ठीक है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें