फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में फल विक्रेता को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में फल विक्रेता को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

सरधना। नगर के तहसील रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फल विक्रेता को गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में फल विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के सराय भटियारी बुध बाजार निवासी राजा (26) पुत्र यामीन फलों की ठैली लगाता है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह तहसील रोड से गुजर रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर भागे। अफरा-तफरी में हमलावर बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। वारदात की वजह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें