आज से पराग खरीदेगा 43 रुपये लीटर दूध
मेरठ। नववर्ष 2020 के पहले दिन ही पराग डेयरी ने दुग्ध उत्पादकों को तोहफा दिया है। एक जनवरी से पराग डेयरी समितियां दुग्ध उत्पादकों से 43 रुपये किलो दूध खरीदेंगी। गगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लि. के प्रधान प्रबंधक डॉ. अशोक बालियान ने बताया कि मेरठ मंडल के समस्त जनपदों के रेट में बढ़ोतरी की गई है। एक जनवरी 2020 से दुग्ध उत्पादक सदस्यों से समितियां 40 रुपये प्रति लीटर के स्थान पर 43 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदेंगी।