फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैतृक जुड़ाव या सुरक्षित निवेश, नवाजुद्दीन से अमिताभ तक, गांव की जमीन बन रही है सेलिब्रिटीज की नई पसंद

Fri, 13 Mar 2026 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गांवों में जमीन खरीदने का ट्रेंड बढ़ रहा है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई सेलिब्रिटी गांव की जमीन में निवेश कर चुके हैं। जानिए इसके पीछे की वजह।

विज्ञापन
गांव में जमीन खरीद रहे सेलिब्रिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों गांवों और छोटे कस्बों में जमीन खरीदने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेंड में आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां भी शामिल होती नजर आ रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। वहीं महानायक अमिताभ बच्चन  ने भी हाल के दिनों में लखनऊ में जमीन खरीदकर सुर्खियां बटोरी हैं।

विज्ञापन


इसी तरह बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी शादी के बाद गांव में रहने की इच्छा जाहिर की है। इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर क्यों बड़ी हस्तियां अब गांवों और कस्बों की जमीन में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

यह भी पढ़ें: UP: मोनालिसा-फरमान की शादी पर साध्वी प्राची का विवादित बयान, कहा-'35 टुकड़ों में मिल सकती है लाश'

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
पैतृक जड़ों से जुड़ाव
विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अपने पैतृक क्षेत्र और जड़ों से जुड़ाव है। कई फिल्मी सितारे भले ही बड़े शहरों में रहते हों, लेकिन उनका अपने गांव या कस्बे से भावनात्मक रिश्ता बना रहता है।

जमीन खरीदना या वहां निवेश करना इस जुड़ाव को मजबूत करने का एक तरीका माना जाता है। महानायक अमिताभ बच्चन ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखते हैं। अब गांव में जमीन खरीदकर उन्होंने गांव से अपने रिश्ते को और मजबूत किया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का उदाहरण भी इसी से जुड़ा हुआ है। उनका परिवार लंबे समय से मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र से जुड़ा रहा है और वहां जमीन खरीदकर उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र से संबंध को और मजबूत किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 55 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई है। जिसकी कीमत छह करोड़ रुपये बताई गई है।

बुढ़ाना में उप निबंधक कार्यालय में कागजात पर हस्ताक्षर करते वॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षित निवेश का विकल्प
रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार गांवों और छोटे शहरों में जमीन खरीदना आजकल एक सुरक्षित निवेश के रूप में भी देखा जा रहा है। बड़े शहरों में जमीन और प्रॉपर्टी की कीमतें पहले से ही बहुत ज्यादा हो चुकी हैं। ऐसे में निवेशक अब गांवों और कस्बों की ओर रुख कर रहे हैं, जहां जमीन अपेक्षाकृत सस्ती भी है और भविष्य में उसके दाम बढ़ने की संभावना भी अधिक रहती है।

शहरों का प्रदूषण और भीड़भाड़ भी बन रही वजह
बड़े शहरों में बढ़ता प्रदूषण, ट्रैफिक और भीड़भाड़ भी इस बदलाव की एक बड़ी वजह बन रहा है। कई लोग अब शांत और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना चाहते हैं। गांवों में खुला वातावरण, हरियाली और अपेक्षाकृत कम प्रदूषण लोगों को आकर्षित कर रहा है।

फिल्मी हस्तियां भी अब फार्महाउस या ग्रामीण इलाकों में जमीन लेकर वहां समय बिताने की योजना बना रही हैं, ताकि शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताए जा सकें।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल में बदलाव
कोविड महामारी के बाद लोगों की जीवनशैली में भी बड़ा बदलाव आया है। वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल सुविधाओं के बढ़ने से अब बड़े शहरों में रहना उतना अनिवार्य नहीं रह गया है। इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण लोग दूर-दराज के इलाकों में रहते हुए भी अपने काम को आसानी से संभाल सकते हैं।

आने वाले समय में बढ़ सकता है ट्रेंड
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में गांवों और छोटे शहरों में जमीन खरीदने का यह ट्रेंड और तेजी से बढ़ सकता है। बेहतर सड़क, इंटरनेट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

यही वजह है कि अब बड़े उद्योगपतियों से लेकर फिल्मी सितारों तक कई लोग गांवों की जमीन को न सिर्फ सुरक्षित निवेश बल्कि सुकून भरी जिंदगी के विकल्प के रूप में भी देखने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें