फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफबी पर दो युवतियों में दोस्ती, प्यार चढ़ा परवान  

Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
लोगो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फेसबुक पर दो युवतियों में दोस्ती के बाद प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। एक युवती अपने परिजनों को छोड़कर कोलकाता से मेरठ पहुंच गई। परिजन भी उसका पीछा करते हुए पहुंचे तो युवती ने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। मामला नौचंदी थाने में पहुंचा। लेकिन दोनों युवती बालिग है, यह कहकर पुलिस ने भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मामला नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर का है। शास्त्रीनगर की एक युवती की कोलकाता निवासी एक युवती से फेसबुक पर छह महीने पहले दोस्ती हुई। दोनों में इतना गहरा प्यार हो गया कि कोलकाता की युवती अपना सब कुछ छोड़कर अपनी सहेली के पास एक सप्ताह पहले मेरठ आ गई। युवती के अचानक लापता होने पर परिजनों ने कोलकाता में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने युवती का फेसबुक अकाउंट चेक किया तो मामला समझ में आ गया। 
कोलकाता पुलिस को साथ लेकर युवती के परिजन शास्त्रीनगर पहुंचे। परिजन युवती को अपने साथ ले जाने लगे तो उसने साफ इंकार कर दिया। युवती बोली कि वह अपनी सहेली के साथ सारा जीवन काटने का मन बना चुकी है। हंगामा हुआ तो नौचंदी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों युवतियों व उनके परिजनों को थाने ले आई। घंटो बातचीत हुई। लेकिन युवती नहीं मानी और परिजनों को खाली हाथ लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

जिसने सुना वहीं हुआ हैरान 
दोनों सहेलियों ने साथ जीने-मरने की कसम क्या खाई कि परिजन दंग रह गए। जिसने भी यह बात सुनी तो वह भी हैरान रह गए। तमाम चर्चाएं उड़ने लगीं। कोलकाता पुलिस ने बताया कि पहले लगा कि युवती किसी युवक के साथ गई है। लेकिन यहां तो मामला दूसरा ही निकला। इसमें पुलिस क्या कर सकती है। युवती बालिग है और अपनी इच्छा से रहना चाहती है। इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा ने बताया कि दोनों युवतियों ने एक सप्ताह का समय मांगा है। वह आगे क्या करेंगी, इसके बारे में एक सप्ताह बाद ही पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें