फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook पर दोस्ती, फिर चैटिंग... डाल दी अश्लील पोस्ट, चली गोलियां

Thu, 28 Sep 2017 02:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में भोपाल विहार में एक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती और फिर चैटिंग कर अश्लील पोस्ट डालने को लेकर बुधवार शाम जातीय संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और गोलियां चल गई। जिसमें एक युवक को गोली लगी जबकि पांच लोग पथराव में घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गयी है।
विज्ञापन


मामला भावनपुर थानाक्षेत्र के गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार का है। पुलिस के मुताबिक रोहित पुत्र राजकिशोर की दूसरी बिरादरी की एक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती है। रोहित छात्रा से चेटिंग करता था। जिसका छात्रा के पिता ने विरोध जताया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी भी हुई थी। इसके बावजूद एफबी पर चेटिंग चल रही थी। 25 सितंबर को दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें रोहित के भाई भूपेंद्र को गोली लग गई। जबकि राजकिशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। गोलीबारी होने पर लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना के आधे घंटे बाद भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। 

आरोपियों के घर हमले की कोशिश 
भूपेंद्र को गोली लगने पर भीड़ ने आरोपियों के घर पर हमला करने का प्रयास किया। हालात देख आरोपी अपने घर से फरार हो गए। उनके घर पर महिलाएं ही थीं। भीड़ उनके घर तक पहुंची तो महिलाओं में दहशत फैल गई। हालांकि इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति कंट्रोल में की।
विज्ञापन


पढ़ें : तस्वीरें: लव जिहाद का शोर... पहले धर्मांतरण फिर कोर्ट मैरिज की कोशिश, बवाल

गोली का बदला गोली से लेंगे

कार में की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोली चलते ही दहशत का माहौल बन गया। अराजकता फैलाने वाले लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश भी की। लोगों ने ऐलान किया कि गोली का बदला गोली से लेंगे। पुलिस ने लोगों को समझाया भी कि नारेबाजी बंद करो। वीडियोग्रााफी होने पर लोग चले गए।

भीड़ बढ़ी तो बुला  ली फोर्स  
मामला तूल पकड़ा तो एसपी देहात राजेश कुमार भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हालात देखते हुए एसपी देहात ने सिविल लाइन, मेडिकल, नौचंदी समेत कई थाने की फोर्स को बुलाया। लाठीचार्ज और केस दर्ज कराने की चेतावनी दी, तब जाकर लोग शांत हुए। 

पढ़ें : साहब! फुफेरा भाई मेरी बहन को परेशान कर रहा था, इसलिए काट डाला

पांच लोगों पर केस, तलाश में दबिश
राजकिशोर की तहरीर पर राजेश कुमार, रवि, धर्मेश, हरिओम और अजय सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले और बलवे में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने नामजद हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अन्य चार आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

घटना के बाद इकट्ठा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि एफबी पर छात्रा का फोटो अपलोड करने और चेटिंग को लेकर दो पक्षों में संघर्ष और फायरिंग हुई थी। जिसमें एक युवक को गोली लगी। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।    

रोहित की पिटाई कर भेजा था दूसरी जगह
पुलिस के मुताबिक आरोप है कि रोहित ने एफबी पर छात्रा का फोटो अपलोड कर अपशब्द लिखा था। जिसकी शिकायत छात्रा के परिजनों ने रोहित के पिता से की थी। रोहित की पिटाई कर उसके परिजनों ने दूसरी जगह भेज दिया था। इसके बावजूद भी दोनों के परिवार आपस में रंजिश रखने लगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें